Car Rental Business Plan in India | किराये पर कार देने का व्यवसाय

car rental business plan

Car Rental Business Plan से आज हमारे देश के कई लोग अच्छे पैसे कमा रहे हैं दोस्तों भारत एक प्राकृतिक विविधता से भरा देश है इस कारण से यहाँ की जलवायु और भौगोलिक स्थिति में विविधता एवं समृर्द्ध संस्कृत होने के साथ-साथ इसका गौरवशाली इतिहास रहा है।ये सभी विशेषताएं देशी एवं विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। सस्ती हवाई यात्रा और आसान परिवहन के कारण भारत में टूरिज्म का काफी विकास हुआ है लेकिन कुछ विदेशी पर्यटक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करना पसंद नहीं करते हैं बल्कि ज्यादातर वें प्राइवेट कारों (पर्सनल) से छोटी-मोटी यात्रा करना पसंद करते है। इस कारण से टूरिस्ट एरिया में Car Rental Business Plan का चलन काफी बढ़ गया है और यह एक नियमित पेशा बन गया है।    

भारत एक बहुत बड़ा देश है यहाँ की जनसँख्या भी बहुत ज्यादा है। जनसँख्या के क्रम में यह विश्व में चीन के बाद दुसरे स्थान पर है इसीलिए यहाँ गरीबी दर ज्यादा है। यहाँ प्राकृतिक संसाधनों में भी असमानता है। यह एक ऐसा देश है जहाँ आपको बड़े से बड़े पूंजीपति भी मिलेंगे तथा गरीब से गरीब व्यक्ति भी मिलेगा। अतः सभी व्यक्तियों के पास फोरव्हीलर गाड़ियाँ उपलब्ध नहीं हैं,  फिर भी फोरव्हीलेर गाडियों में बैठने का चाहत जरूर रखते हैं। यदि कहीं लम्बे सफ़र पर जाना हो या किसी रिलेशन में जाना हो तो लोग किराए पर कार लेकर अपने पर्सनल साधन से ही आना-जाना पसंद करते हैं इस कारण भी किराये पर कार लेने का चलन बढ़ा है।  

Car Rental Business Plan एक ऐसा व्यवसाय है जिससे आपको दो फायदे हैं- एक तो आपके पास खुद की एक फोर व्हीलर गाड़ी रहेगी जिसे आप अपने जरुरत के अनुसार जब चाहो तब इस्तेमाल भी कर सकते हो, दूसरा इस बिज़नेस की सबसे बड़ी खूबी यह है की ये आपको खाली समय में पैसे भी कमा के देगी।

जो लोग इस बिज़नेस में नए हैं जिनको इसके बारे में नहीं पता वो अक्सर google पर how to start a car renting business सर्च करते रहते हैं दोस्तों आज मैं इसी बिज़नस के बारें में आप लोगों को सम्पूर्ण जानकारी दूंगा की कैसे आप Car rental service शुरू करके दूसरों को लाभ पहुचाने के साथ स्वयं भी पैसे कमा सकते हो तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पूरा जरूर पढ़िएगा।

क्या है यह व्यवसाय ?

car rental business plan
car rental business plan

Car rental business plan वास्तव में उन लोगों को कुछ समय के लिए कार उपलब्ध करवाना है जो छोटी या बड़ी यात्रा अपने व्यक्तिगत साधन से करना चाहते हैं परन्तु उनके पास खुद का साधन नहीं है इसके बदले में कार मालिक को पहले से तय एक निश्चित धनराशि किराए के रूप में मिलती है। 

यह दो तरह का होता है-

1. Long term rental car 
2. Short term rental car

Long term rental car  जब कार मालिक किसी विशेष व्यक्ति या कंपनी को अपनी कार एक निश्चित समय अवधि तक के लिए किराये के बदले में दे देता है तब  हम उसे Long term rental कहते हैं जैसे अपनी गाड़ी को किसी ऑफिस में या स्कूल में लगा देना, इसमें किराया कार मालिक मंथली या वीकली अपनी सुविधानुसार लेता रहता है। 

Short term rental car – इसमें कार मालिक किसी व्यक्ति को अल्प समय के लिए अपना वाहन किराये पर उपलब्ध करवाता है जैसे सामान्य टैक्सी, ओला या उबेर आदि जिसके बदले में उसे तय दूरी के अनुसार एक निश्चित दर से किराया मिलता है।

यह व्यवसाय ही क्यों? 

कार रेंटल बिज़नस उन लोगों  के लिए ज्यादा अच्छा है जिनके पास खुद की कार है और उसका उपयोग वें बहुत ही कम अवसरों पर करते हैं याज्यादातर उनकी कार घर पर खड़ीरहती है तो ऐसे लोग अपनी कार को इस व्यवसाय में लगाकर अच्छा ख़ासा मुनाफा कमा सकते हैं। ये वही वाली कहावत सच साबित होगी आम के आम गुठलियों के दाम। आप इस व्यवसाय के बढ़ते लोकप्रियता के बारें में इस खबर को पढ़ सकते हो। 

सर्विस एरिया की पहचान करना 

इस व्यवसाय को शुरू करने हेतु गाँव क्षेत्र की तुलना में आप को ऐसी जगह ढूढ़ना ज्यादा बेहतर होगा जहाँ ज्यादा संख्या में पर्यटक आते हों, क्योंकि पर्यटन वाले क्षेत्रो में भीड़ भाड़ ज्यादा होने से सवारियां ज्यादा मिलती हैं। वहां प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है विदेशी पर्यटक भी काफी रहते हैं जो ज्यादा किराए देकर टैक्सी बुक करवा लेते हैं।  

अपने बिज़नस का विस्तार कैसे करें? 

आजकल जब भी आपको कहीं जाना हो तो कैब लेने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। बहुत से  लोगों  के पास खुद की कार नहीं है परन्तु वें कार में  सफ़र करना चाहते हैं तो वें किराए पर  कार लेना पसंद करते हैं। अपने व्यवसाय को बढ़ाने हेतु आप विभिन्न ट्रेवल एजेंसीज से संपर्क कर सकते हो या OLA या UBER कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं,  क्योंकि इन कंपनियों  का इस क्षेत्र में काफी नाम है इनका बिज़नस आल ओवर इंडिया में फैला हुआ है।

आवश्यक पूँजी 

Car Rental Business Ideas को शुरू करने हेतु आपको कम से कम दो फोरव्हीलेर गाड़ियाँ रखनी पड़ेंगी यदि आपनयी कारें खरीदते हैं तो कम से कम 10 से 12 लाख रुपये की पूँजी की आवश्यकता पड़ेगी यदि आप अच्छी कंडीशन वाली सेकंड हैण्ड कार खरीदकर  अपना  बिज़नस  शुरू  करना  चाहते  हैं तो  4 से 5 लाख तक की पूँजी लगानी पड़ेगी। 

लाइसेंस

Car rental business plan के सफलतापूर्वक संचालन के लिए  कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है जैसे की गाड़ी के सभी डॉक्यूमेंट दुरुस्त होना  आवश्यक है ये निम्नलिखित हैं –

  1. ड्राइविंग लाइसेंस- गाड़ी चलाने वाले ड्राईवर का ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत जरूरी है।
  2. आर सी पेपर – इस डाक्यूमेंट्स में गाड़ी के सभी डिटेल्स लिखे होते हैं जैसे की ओनर नेम, गाड़ी नंबर, चेसिस नंबर आदि यानी यह मुख्य पेपर होता है। 
  3. इंश्योरेन्स- गाड़ी का इंश्योरेंस होना भी बहुत जरूरी है जिससे क्षतिपूर्ति मिलने में आसानी  रहती है। 
  4. पीयूसी  पेपर- पोल्युशन अंडर कण्ट्रोल यानी प्रदूषण नियंत्रण का पेपर होना चाहिए यदि गाड़ी ज्यादा धुआं देगी तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी इसका चालान कर देंगे।  
  5. फिटनेस सर्टिफिकेट- गाड़ी किस कंडीशन में है इसके लिए फिटनेस सर्टिफिकेट जारी होता है यानी रोड पर चलने हेतु।  गाड़ी की कंडीशन सही होना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे एक नहीं बल्कि इसमें बैठने वाले कई लोगों की जिन्दगी का  सवाल  होता है। 
car rental business plan
car rental business plan

प्रॉफिट (Car rental business profit margin)

Car rental business plan  में जहाँ तक प्रॉफिट की बात है तो आपको किराया प्रति किलोमीटर की दर से मिलता है। जितनी दूरी तक गाड़ी चलती है उसी के अनुसार किराया वसूला  जाता है। अलग-अलग गाड़ियों का अलग-अलग रेट है फिर भी एक सामान्य दर 9 रूपया से 12 रूपया प्रति किलोमीटर तक है तथा लक्ज़री गाड़ियों का दर और भी ज्यादा है। इस प्रकार यदि आपकी एक कार प्रतिदिन 300 किमी0 तक भी चल जाती है  तो सभी खर्चा  घटाने के बाद  भी 1000 रुपये आसानी से एक कार से बच जायेंगे और दो कारों से आप महीने के 50 से  60 हजार रुपये कमा  सकते हैं।   

निष्कर्ष 

इस प्रकार हम ये कह सकते हैं की Car rental business plan एक मुनाफे वाला व्यवसाय है जिसे शुरू करके आप अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं लेकिन बिज़नस स्टार्ट करने से पहले car renting business strategy को अपनाकर सारी जानकारी अवश्य ले लें तभी इस बिज़नेस को शुरू करें।

टायर शॉप बिज़नेस शुरू करने के लिए इस पोस्ट को जरूर पढ़िए

About Ved Prakash Yadav


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *