Iron Grill Design Business in Hindi | लोहे के दरवाजे,खिड़की,रेलिंग बनाने का व्यवसाय

iron grill design business

हमारे देश में Iron Grill Design Business बहुत तेजी से फल-फूल रहा है। आज के इस दौर में जब जनसँख्या बढ़ती जा रही है तो लोगों को रहने के लिए मकान की आवश्यकता बढ़ती जा रही है मकान बनाने में फर्नीचर की भी आवश्यकता पड़ती है जिसकी आपूर्ति हेतु दिन प्रतिदिन जंगल काटे जा रहे हैं। लकड़ी की महंगाई बढ़ती जा रही है ऐसे में विकल्प के तौर पर लोहे की खिड़कियाँ, दरवाजे,  रोशनदान, मुख्य द्वार, छत की रेलिंग आदि बनने शुरू हो गए हैं जो लकड़ी के फर्नीचर की तुलना में कहीं अधिक मजबूत व किफायती भी होते हैं। यदि आप के अन्दर भी लोहे से विभिन्न तरह के फर्नीचर बनाने की कला है, तो आप भी iron grill making business बहुत ही कम पूँजी में शुरू कर सकते हैं और अच्छा ख़ासा पैसा कमा सकते हैं। 

आज के इस पोस्ट में मैं आप सभी को Iron Grill Design Business के बारें में सम्पूर्ण जानकारी दूंगा ताकि इसे पढ़कर आप अपना बिज़नस आसानी से शुरू कर सको। 

इसे भी पढ़ें- एलईडी बल्ब बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें ?

आयरन ग्रिल क्या हैं ?

आप सबने देखा होगा की आजकल बनने वाले नए-नए मकानों में लकड़ी की खिड़की, दरवाजों के बजाय लोहे की खिड़कियाँ, रोशनदान, दरवाजे आदि लग रहे हैं। लोहे से बनी यें खिड़कियाँ, रोशनदान आदि ही आयरन ग्रिल कहलाते हैं। लोग छतों की रेलिंग के रूप ईंट की दीवाल के बजाय आयरन ग्रिल लगवाना ज्यादा पसंद करते हैं इन सबके पीछे की वजह है मजबूती और लकड़ी की तुलना में किफायती होना। यही सब वजह है जिससे इनका चलन बढ़ रहा है। 

आयरन ग्रिल का फ्यूचर मार्केट कैसा रहेगा ?

आने वाले दिनों में अच्छे इमारती लकड़ी की आपूर्ति ज्यों-ज्यों घटेगी, मार्केट में आयरन ग्रिल की मांग में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी क्योंकि अब जितने भी बड़े मकान जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बड़े-बड़े सरकारी भवन, कार्यालय आदि बन रहे हैं सभी में लोहे की खिड़कियाँ रोशनदान व दरवाजे, दुकानों के रोलिंग शटर, जालीदार गेट लग रहे हैं जो कि इस बात का संकेत है की आने वाले दिनों में इसकी मांग बढ़ने वाली है। 

कैसे करें शुरुआत ? (How to Start Iron Grill Design Business in Hindi?)

Iron grill design business को शुरू करने हेतु सबसे पहले जिस चीज की आवश्यकता है वह है फर्नीचर बनाने का हुनर अर्थात आपको लोहे से विभिन्न डिजाईन के फर्नीचर बनाना आता हो यदि आपके अन्दर यह कला नहीं है और आप इसी बिज़नस को करने को इच्छुक हैं तो आपको कहीं से इसकी ट्रेनिंग ले लेनी चाहिए या किसी कुशल कारीगर के यहाँ रहकर कुछ दिन अनुभव  जरूर ले लेना चाहिए अन्यथा आप एक या दो कुशल कारीगर मासिक या दैनिक मजदूरी पर रख कर उनसे फर्नीचर तैयार करवा सकते हैं परन्तु इसमें आपकी लागत ज्यादा आएगी क्योंकि  कारीगरों को वेतन देना होगा। 

इसे भी पढ़ें- शीर्ष दस भारतीय सफल व्यवसायी लोगों की सफलता की कहानी 

कितने जगह की आवश्यकता होगी ? (Space for Iron Grill Making Business)

यदि आप इस बिज़नस को बड़े स्तर पर शुरू कर रहे हैं तो आपको लगभग 500 से 700 वर्गफुट जगह की आवश्यकता होगी जिसमे एक छोटा सा ऑफिस, एक रॉ मटेरियल गोडाउन तथा एक  तैयार माल का स्टोर रूम तथा वर्कशॉप रूम बनाया जा सके। जगह का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें की आपकी शॉप मार्केट में या मार्केट से सटी हुयी होनी चाहिए, जहाँ तक यातायात आवागमन की पूरी सुविधा हो जिससे माल लाने, ले जाने में आसानी रहे। साथ ही हैवी विद्युत् कनेक्शन भी उपलब्ध हो। शॉप का मार्केट से अलग रहने का ज्यादा फायदा होगा क्योंकि मार्केट के अन्दर बड़ी गाड़ियाँ नहीं जा सकती हैं और आपका माल हैवी होने के कारण ज्यादातर बड़ी गाड़ियों से आएगा अतः प्रयास यही करें की आपकी शॉप मार्केट से हटके मुख्य सड़क पर ही हो।  

रॉ मटेरियल (Iron Grill Raw Material)

इस बिज़नस में मुख्य रूप से रॉ मटेरियल के रूप में लोहे की विभिन्न आकार की छड़ो का उपयोग किया जाता है जिनको अपनी सुविधानुसार विभिन्न डिजाईन में काटकर एवं मोड़कर फर्नीचर का निर्माण किया जाता है इसके अलावा बिल्डिंग रॉड का उपयोग किया जाता है। 

  • आयरन इंगल या छड़- यह इस व्यवसाय का सबसे मुख्य कच्चा माल है जिसको मोड़कर, काटकर व जोड़कर विभिन्न डिजाईन के फर्नीचर बनाए जाते हैं। 
  • वेल्डिंग रॉड- यह इंगल को जोड़ने के काम आता है यह इस उद्योग में प्रयुक्त होने वाले मुख्य  कच्चे माल में से एक है। 
  • कील काँटा पेंच आदि- इसकी भी जरूरत जगह जगह पर पड़ती रहती है। 
iron grill design business
iron grill design business

आवश्यक मशीनरी एवं उपकरण (Machinery & Equipments for Iron Grill Making)

Iron grill design business शुरू करने हेतु आपको निम्नलिखित मशीनें खरीदनी पड़ेंगी- 

  • वेल्डिंग मशीन-  इस मशीन का उपयोग लोहे की छड़ों को जोड़ने में किया जाता है जिसके लिए  वेल्डिंग रॉड का इस्तेमाल होता है। 
  • ड्रिल मशीन- यह मशीन लोहे के छड़ों में छेद करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। 
  • स्टेन ड्रिल मशीन-  यह मशीन भी इंगल में छेद करने के काम आती है। 
  • ग्राइंडर मशीन-  यह मशीन भी इंगल को काटने के काम आती है। 
  • इलेक्ट्रिक शीट कटर मशीन- इस मशीन से लोहे के छड़ों को काटा जाता है। 
  • ब्लैक ग्लास हेलमेट-  यह एक सुरक्षा डिवाइस है इसे वेल्डिंग करते समय पहना जाता है ताकि वेल्डिंग मशीन से निकलने वाली तेज रौशनी आँखों पर बुरा प्रभाव न डाल सके। 
  • छेनी- यह भी लोहे को काटने के काम आती है। 
  • हैमर- हैमर भी दो तरह के होते हैं एक हल्का और एक भारी इन दोनों का उपयोग भी इस व्यवसाय में होता है। 
  • वेट मशीन (तराजू)- इससे ग्रिल में लगने वाले लोहे के इंगल का वजन तौला जाता है। 

इन सभी मशीनों को आप इंडियामार्ट की वेबसाइट www.indiamart.com से ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 

आवश्यक पूँजी निवेश (Investment for Iron Grill Making Shop)

जहाँ तक इस Iron grill design business में लगने वाली पूँजी की बात है तो यह बिज़नस दो तरह से शुरू किया जा सकता है। पहला है पहले से ही ग्रिल तैयार करके बेंचना, दूसरा तरीका है  लोगों के आर्डर पर ग्रिल  तैयार करके बेंचना। यदि बात की जाये पहले बिज़नस प्लान की तो ये बिज़नस थोडा रिस्की और ज्यादा पूँजी खपत वाला बिज़नस होगा क्योंकि इसमें आप पहले अपनी पूँजी लगाकर रॉ मटेरियल खरीदकर ग्रिल तैयार करेंगे और ग्राहक के आने का इन्तजार करेंगे और हो सकता है उस ग्राहक को आपके द्वारा पहले से तैयार डिजाईन और साइज़ न पसंद आये ऐसे में आपको उसे तोड़कर पुनः बनाना पड़ेगा जिससे लागत ही बढ़ेगी।

जबकि दूसरे बिज़नस प्लान में सिर्फ आपको अपने ग्राहकों के द्वारा बताये गए साइज़ एवं डिजाईन के फर्नीचर तैयार करना है। जिसके लिए आधी लागत की पूँजी तो अपने ग्राहक से advance तौर पर ले ही सकते हैं जिससे आपको ज्यादा पूँजी भी नहीं लगानी पड़ेगी और आपका बिज़नस भी चलता रहेगा। इस प्रकार से इस बिज़नस प्लान को सिर्फ लाख डेढ़ लाख की पूँजी से शुरू किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए – मूंगफली से पापड़ी बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?

क्या कोई लाइसेंस भी लेना पड़ेगा ? 

वैसे तो इस बिज़नस को चलाने के लिए किसी विशेष लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है परन्तु अपना बिज़नेस निर्बाध रूप से चलाने के लिए आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन अवश्य कराना होगा। इसके  बाद आपको ट्रेड लाइसेंस हासिल करना होता है यें सभी चीजें किसी भी बिज़नस के सफलतापूर्वक संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 

iron grill design business
iron grill design for main door

ग्राहक कहाँ से लायें ?

दोस्तों किसी भी बिज़नस में सफलता तब मानी जाती है जब उस बिज़नस से धड़ाधड़ कमाई हो रही हो अर्थात प्रोडक्ट सेलिंग बहुत ज्यादा हो। इस बिज़नस में भी आपको मुनाफा तभी होगा जब आपको ज्यादा से ज्यादा आर्डर मिलेंगे इसके लिए आपको विभिन्न बिल्डर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, राजगीरों आदि से संपर्क बनाए रखना होगा। उनको प्रत्येक आर्डर के अनुसार कुछ परसेंट कमीशन देते रहिये जिससे वे लोग आपको ज्यादा से ज्यादा आर्डर दिलाते रहेंगे। इसके अलावा आप भिन्न-भिन्न जगहों पर अपना बैनर, होर्डिंग्स लगवा सकते हैं जिससे आपके शॉप का प्रचार-प्रसार होता रहेगा जिससे जरूरतमंद लोग आपसे संपर्क कर सकेंगे और आपको आर्डर मिलते रहेंगे।   

इनकम (Iron Grill Design Business Profit Margin)

इस बिज़नस में बहुत अच्छी कमाई है इसमें मजदूरी, ग्रिल बनाने में इस्तेमाल किये गए रॉ मटेरियल के वजन पर निर्भर करती है। जिस खिड़की, रोशनदान, दरवाजे, रोलिंग, शटर का वजन जितना ज्यादा होगा उसकी मजदूरी उतनी ही अधिक होगी। इस बिज़नस में देखा जाए तो बिजली बिल तथा वेल्डिंग रॉड में लगने वाले खर्चे के अलावा कोई विशेष लागत नहीं आती है क्योंकि रॉ मटेरियल खरीदने हेतु पूँजी तो ग्राहक से मिल जाती है अतः इस बिज़नस में कमाई के चांसेस बहुत ज्यादा हैं। यदि आप स्वयं फर्नीचर बनाने में एक्सपर्ट हैं तो आपको सिर्फ एक हेल्पर की जरूरत होगी उस स्थिति में आपकी कमाई दुगुनी हो सकती है क्योंकि कुशल कारीगर रखने पर उसको दिया जाने वाला वेतन बच जाएगा।  

निष्कर्ष 

मुझे आशा एवं पूर्ण विश्वास है की आपको Iron grill design business आईडिया बहुत जबरदस्त एवं हेल्पफुल लगा होगा यदि आप इस पोस्ट से थोड़ा भी लाभान्वित हुए हों तो प्लीज  कमेन्ट करके जरूर बताइयेगा और अपने दोस्तों को ज्यादा से ज्यादा शेयर करना मत भूलियेगा। आपके द्वारा मिलने वाले रेस्पोंस से हमें बहुत अधिक प्रेरणा मिलती है जिससे आपके लिए नए नए बिज़नस आइडियाज लाते रहते हैं धन्यवाद। 

अवश्य पढ़ें- टूर एंड ट्रेवल्स बिज़नेस 2021 में कैसे शुरू करें ? 

About Ved Prakash Yadav


1 thought on “Iron Grill Design Business in Hindi | लोहे के दरवाजे,खिड़की,रेलिंग बनाने का व्यवसाय”

  1. Lohe ka gate hai aapko ek photo bhejte hain design Bata dijiye kya kaun sa colour lagega sir jii

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *