Led Bulb Business in Hindi | एलईडी बल्ब बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?

led bulb business

Led Bulb Business आज के युग का सबसे तेजी से उभरता हुआ बिज़नस है जब से भारत में माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने सौभाग्य योजना लागू की है तब से  लगभग देश का कोना कोना बिजली से जगमग हो गया है। आज के समय में भारत का कोई भी कोना बिजली की पहुँच से अछूता नहीं रहा है। घर घर में बिजली पहुँच चुकी है और सभी  के घरो में बल्ब, टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर आदि का उपयोग हो रहा है। ज्यादातर घरो में 100 वाट के बल्बों का उपयोग होने से बिजली ज्यादा खर्च होती है अभी उन्हें led Bulb के बारें में  जानकारी नहीं है लेकिन अब जैसे जैसे जागरूकता बढ़ रही है लोग ज्यादा से ज्यादा led bulb का ही प्रयोग करना शुरू कर दिए हैं। 

led लाइट आज के समय की अनिवार्य मांग है क्योंकि उर्जा बचाने में इसका बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है। यह एनर्जी सेविंग के रूप में अब तक की बेस्ट टेक्नीक साबित हुयी है। 

LED यानि light emitting diode एक ऐसा बल्ब है जो 100 वाट के लाल रंग के प्रकाश वाले एक बल्ब की तुलना में ज्यादा दूधिया उजाला भी देता है और लगभग 80 % बिजली की बचत भी  करता है अर्थात 100 वाट के एक लाल रंग के प्रकाश के बल्ब की तुलना में यह 7 से 8 बल्ब जल जाता है। इसलिए सभी बिजली उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है की वें अपने घर में उजाला हेतु सिर्फ एलईडीबल्ब ही लगाएं और बिजली की बचत करें और बिजली बिल भी बचाएं। 

दोस्तों एलईडी बल्ब की मांग को देखते हुए यदि आप led bulb business की योजना बना रहे हैं तो यह एक बहुत अच्छा बिज़नेस साबित हो सकता है। आज के इस पोस्ट में मैं आप लोगों  के लिए led बल्ब बनाने की इकाई कैसे लगाएं? के बारें में सम्पूर्ण जानकारी दूंगा ताकि इसे पढ़कर आप Led bulb banane ka business स्टार्ट कर सको। 

इसे भी पढ़ें- वाटर प्लांट कैसे लगाएं 

सामान्य बल्ब  V/S LED बल्ब 

सामान्य बल्ब 100 वाट बिजली कंज्यूम करता है, जिससे ज्यादा बिजली बिल आता है, जबकि led lights system अनेक LED CHIPS पर आधारित एक ऐसा SYSTEM है जो LED FIXTURE BASE पर स्थापित होते है और RECTIFIER सर्किट से जुड़े होते हैं। सबसे बड़ी बात LED बल्ब DC सिस्टम पर चलता है इसमें पूरा PCB CIRCUIT BOARD एक प्लास्टिक ढांचे के अन्दर मेटालिक कैप और स्मोकी रिफ्लेक्टर के साथ फिट होता है यह 5 वाट, 7 वाट, 9 वाट, 12 वाट, 15 वाट, 18 वाट, 20 वाट, 30 वाट, आदि के आते हैं, फिर भी यह सामान्य बल्ब की तुलना में बहुत कम बिजली की खपत करते हैं जिससे बिजली का बिल कम आता है।    

फील्ड सर्वे 

Led Bulb Udyog शुरू करने से पहले आपको अपने आस पास के market में एक सर्वे कर लेना चाहिए जिससे आपको अपने एरिया विशेष में बिकने वाले led bulb के बारे में अधिक जानकारी हो जाय तथा आप अपने आस पास के market में सभी इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर जाकर उनसे संपर्क बनाइये उनसे बातचीत कीजिए, तथा उनके यहाँ बिकने वाले LED बल्ब की रिटेल प्राइस तथा होलेसेल प्राइस पता कीजिए तथा उनसे यदि हो सके तो LED Bulb Cost Price पता करने का प्रयास करें।  

LED बल्ब के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार भी दिन प्रतिदिन लोगों में जागरूकता अभियान चलाती रहती रहती। ‘Led अपनाओ बिजली बचाओ’ इसके सिवा led बल्ब बनाने का प्रशिक्षण भी दे रही है कौशल विकास योजना तथा MSME मंत्रालय की तरफ से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके डिटेल हेतु आप निम्नलिखित website पर जा सकते हैं-

www.niesbud.nic.in

www.msme.gov.in 

आवश्यक पूँजी निवेश (Investment for LED Bulb Business)

led bulb business
led bulb business

led bulb Making business एक ऐसा बिज़नस है जिसे शुरू करने हेतु ज्यादा पूँजी invest करने की आवश्यकता नहीं होती है। यदि आप छोटे स्तर पर led lights manufacturing business शुरू करने वाले हो तो लगभग 50,000 रुपये लगाकर भी यह व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यदि आप बड़े स्तर पर led lights making business शुरू करना चाहते हैं तो आपको और अधिक पूँजी लगाकर Led Bulb में प्रयुक्त होने वाले छोटे छोटे उपकरणों को स्वयं मैन्युफैक्चर कर सकते हैं जिसमें आपको सिर्फ रॉ मटेरियल ही अलग से मंगवाने की जरूरत पड़ेगी लेकिन इतने बड़े सेटअप को लगाने हेतु कम  से 15 से 20  लाख रूपये की पूँजी लगानी पड़ेगी। 

कितने जगह की आवश्यकता होगी 

चूंकि Led Bulb Manufacturing एक लघु उद्योग है। इसे आप led bulb business at home के आधार पर भी अपने घर से भी शुरू कर सकते हो। बस इसके लिए एक  10 x 15 वर्ग फुट का कमरा हो, जिसमे आप मशीन लगाकर काम कर सकते हो तथा  एक इतने ही स्पेस का स्टोर रूम हो जिसमे तैयार बल्बों को रखा जा सके। जैसे जैसे आपका बिज़नस बढ़ता जाय आप बड़ी फैक्ट्री लगाने के लिए अलग बिल्डिंग एवं वेयरहाउस बनवा सकते हो।    

LED BULB बनाने हेतु रॉ मटेरियल (Led Bulb Raw Material)

लेड बल्ब बनाने हेतु निम्नलिखित RAW MATERIALS  की जरूरत होती है-

  1. LED CHIPS (Printed Circuit Board or PCB)
  2. RESISTANCE
  3. RECTIFIER CIRCUIT
  4. HEAT AND SINK DEVICE
  5. METALLIC CAP HOLDER
  6. PLASTIC BODY
  7. REFLECTOR PLASTIC GLASS
  8. CONNECTING WIRE
  9. SOLDERING FLUX  

आवश्यक मशीनरी (Machinery and Equipments for Making Led Bulb)

led bulb business
led bulb equipments

Led Bulb Manufacturing यूनिट लगाने हेतु आपको निम्नलिखित मशीनों की आवश्यकता होती है-

  • COMPONENT FARMING MACHINE
  • SOLDERING MACHINE
  • DIGITAL MULTI METER
  • CONTINUITY TESTER
  • SEALING MACHINE
  • LCR METER
  • SMALL DRILLING MACHINE
  • LUX METER
  • HOT AIR GUN MACHINE

पैकेजिंग 

पूरी तरह से तैयार बल्ब को एक खूबसूरत डिब्बे में पैक करना चाहिए जिस पर अपने कंपनी का ब्रांड logo छपा होना चाहिए तथा उस बल्ब की प्राइस भी आप चाहे तो छाप  सकते हैं।यदि आप बल्ब की कोई वारंटी वगैरह देते हैं तो इसे डिब्बे के ऊपर छपवा सकते हैं। 

आवश्यक लाइसेंस (License for Led Bulb Business)

LED Business Plan शुरू करने हेतु सबसे पहला लाइसेंस जीएसटी नंबर लेना होगा, तत्पश्चात आपको अपना ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाना होगा ताकि जब  आपका बिज़नस खूब चलने लगे तो कोई दूसरा व्यक्ति आपके ब्रांड के नाम से डुप्लीकेट प्रोडक्ट  बनाना न शुरू कर दे इसलिए आपको उपरोक्त डॉक्यूमेंट अवश्य बनवा लेना चाहिए। 

बिक्री कैसे बढ़ाएं?

किसी भी बिज़नस की शुरुआत में मुनाफा कम, प्रोडक्ट की पॉपुलैरिटी बढाने का ख्याल रखा जाता है। शुरू में आपको लाभ भले ही कम मिले परन्तु आपका प्रोडक्ट मार्केट में टिक सके इसका ध्यान रखना चाहिए। अपने LED BULB की बिक्री बढ़ाने हेतु आप जगह जगह पर पोस्टर, बैनर लगवाकर अपने ब्रांड के led बल्ब का प्रचार प्रसार कर सकते हैं। इसके सिवाय समाचार पत्र पत्रिकाओं एवं सोशल मीडिया में अपने LED बल्ब की खूबियों को बताते हुए विज्ञापन दे सकते हैं, तथा market में बिक रहे अन्य लेड बल्ब की तुलना में अपने बल्ब की प्राइस कम करके भी बिक्री बढ़ा सकते हैं। आप अपना एक प्रचार वाहन भी रख सकते हैं जो जगह जगह जाकर लोगों को आपके बल्ब के बारे में बताने का कार्य करे।

प्रॉफिट (Profit Margin in Led Bulb Business)

Led Bulb Manufacturing business में यदि आपके प्रोडक्ट समय से और सही रेट पर बिक जा रहे हैं तो इसमें प्रॉफिट मार्जिन बहुत ज्यादा है। इसमें आपकी लागत का 30 से 40 % तक का मुनाफा कमाया जा सकता है अर्थात आप 100 रुपये की लागत(पूँजी) से 130 से 140 रुपये तक कमा सकते है एक बल्ब बनाने में कुल लागत उसमे लगे रॉ मटेरियल खरीदने के लगभग बराबर ही होता है क्योंकि इसमें लेबर चार्ज और बिजली का खर्चा बहुत कम आता है। 

निष्कर्ष 

LED BULB BUSINESS का scope बहुत बड़ा है इस बिज़नस को आप बहुत छोटी पूँजी से भी स्टार्ट कर सकते हैं फिर भी इस बिज़नस को शुरू करने से पहले ट्रेनिंग जरूर ले लें ताकि बाद में आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों के मन में कई सारे सवाल होते हैं जैसे – led bulb manufacturing plant cost कितना होगा, Led bulb business kaise shuru karen, led bulb kaise banaye आदि। अगर आप किसी अच्छे मैन्युफैक्चरर से जुड़ जाते हैं तो आप काफी कम investment में इस बिज़नस को शुरू कर सकते हैं।

 

About Ved Prakash Yadav


1 thought on “Led Bulb Business in Hindi | एलईडी बल्ब बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *